बिहार में NDA की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा नेता राजेश्वर पैन्यूली ने जताई खुशी, उत्तराखंड में भी रिकॉर्ड बहुमत का किया दावा

बिहार में NDA की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा नेता राजेश्वर पैन्यूली ने जताई खुशी, उत्तराखंड में भी रिकॉर्ड बहुमत का किया दावा
Spread the love

देहरादून। भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक एवं प्रवक्ता (पैनलिस्ट) उत्तराखंड, राजेश्वर पैन्यूली ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की ऐतिहासिक जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बिहार की तर्ज पर उत्तराखंड भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आगामी चुनावों में रिकॉर्ड बहुमत से जीत हासिल करेगा।

राजेश्वर पैन्यूली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भी भाजपा के सबसे बड़े चुनावी ब्रांड हैं। उनके नेतृत्व में बिहार में भाजपा और एनडीए ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है, जिससे स्पष्ट है कि आमजन का भरोसा आज भी मोदी पर अविचल है। उन्होंने कहा कि यही भरोसा विपक्ष के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद उत्तराखंड में भी भाजपा राजनीतिक रूप से एक अभेद्य किले के रूप में स्थापित हो चुकी है। प्रदेश में लगातार तीन बार लोकसभा चुनाव और दो बार विधानसभा चुनावों में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है। उन्होंने बताया कि स्वयं प्रधानमंत्री मोदी भी अपने भाषणों में उत्तराखंड मॉडल की सराहना कर चुके हैं।

राजेश्वर पैन्यूली ने कहा कि बिहार में एनडीए की इस जीत से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मनोबल भी ऊंचा हुआ है। बतौर स्टार प्रचारक उन्होंने गोरियाकोठी, सिवान, वारसलीगंज, कल्याणपुर और हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जोरदार प्रचार किया था, और इन सभी क्षेत्रों में एनडीए उम्मीदवार विजयी हुए हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी अब चुनावी राजनीति में एक नए उभरते सितारे के रूप में स्थापित हो गए हैं। उनका आत्मविश्वास और भाजपा की मजबूती उत्तराखंड में विपक्षी दलों, विशेषकर कांग्रेस, में भारी बेचैनी का कारण बनी हुई है।

देवभूमि खबर

Related articles