भीमताल क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पहुंचे विधायक राम सिंह कैड़ा, सुनीं जनता की समस्याएँ—अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

भीमताल क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पहुंचे विधायक राम सिंह कैड़ा, सुनीं जनता की समस्याएँ—अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Spread the love

रिपोर्ट: ललित जोशी


नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से 22 किलोमीटर दूर स्थित भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम सिंह कैड़ा ने गलनी, सिमलिया झड़गाँव, पोखरी, जमराड़ी, पैटना, करायला सहित कई ग्राम क्षेत्रों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएँ प्रत्यक्ष रूप से सुनीं।

दौरे के दौरान ग्रामीणों ने बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएँ विधायक कैड़ा के समक्ष रखीं। समस्याएँ सुनने के बाद विधायक कैड़ा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तुरंत फोन कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

विधायक ने जल निगम के अधिकारियों को जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रही पेयजल लाइन निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्वक और शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही PWD और PMGSY विभाग के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों की मरम्मत तत्काल करने के लिए कहा।

विधायक कैड़ा ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को मिलना सरकार की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से पहुँचकर जनता की समस्याओं को समझने और उन्हें समाधान प्रदान करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।

देवभूमि खबर

Related articles