मुख्यमंत्री धामी ने “Uttarakhand @25: Looking Back – Looking Forward” पुस्तक का किया विमोचन, राज्य की 25 वर्ष की विकास यात्रा पर व्यापक विमर्श

मुख्यमंत्री धामी ने “Uttarakhand @25: Looking Back – Looking Forward” पुस्तक का किया विमोचन, राज्य की 25 वर्ष की विकास यात्रा पर व्यापक विमर्श
Spread the love

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास में “Uttarakhand @25: Looking Back – Looking Forward” पुस्तक का विमोचन किया। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र तथा भारतीय लोक प्रशासन संस्थान द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के गौरवशाली 25 वर्षों की विकास यात्रा, उपलब्धियों, अनुभवों तथा आने वाले 25 वर्षों की संभावनाओं पर विस्तृत लेख संकलित किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुस्तक अब तक की प्रगति का उत्कृष्ट विश्लेषण प्रस्तुत करने के साथ राज्य के भविष्य के समग्र विकास को नई दिशा प्रदान करेगी। पुस्तक में शासन-प्रशासन, आर्थिक विकास, पर्यावरण संतुलन, ग्रामीण पलायन, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य एवं शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, कृषि, संस्कृति और पत्रकारिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा गहन विचार प्रस्तुत किए गए हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पुस्तक नीति-निर्माताओं, शोधकर्ताओं तथा विकास में रुचि रखने वाले सभी लोगों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी और उत्तराखण्ड के सतत, समावेशी व समग्र विकास के लिए प्रेरणा प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य स्थापना के 25 वर्षों में उत्तराखण्ड ने अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्यों में राज्य को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। Ease of Doing Business में “Achievers”, Startup Ranking में “Leaders”, Logistics Performance में “Achievers” तथा Single Window System में “Top Achievers” श्रेणी प्राप्त हुई है। बेरोजगारी दर में 4.4% की कमी दर्ज की गई है। पर्यटन के क्षेत्र में राज्य को कई राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। मत्स्य विकास में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उत्तराखण्ड को सर्वश्रेष्ठ राज्य का राष्ट्रीय पुरस्कार और किसानों की आय वृद्धि दर में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री ने बताया कि देश में सर्वप्रथम यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने का गौरव भी उत्तराखण्ड को ही प्राप्त हुआ है।

उन्होंने बताया कि “Uttarakhand @25: Looking Back – Looking Forward” पुस्तक में राज्य की विकास यात्रा, चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर कुल 28 लेख शामिल हैं, जिनमें 31 लेखकों और सह-लेखकों का योगदान है।

कार्यक्रम में पुस्तक के मुख्य संपादक श्री एन.एस. नपलच्याल, संपादक श्री एन. रवि शंकर एवं डॉ. सुधारानी पांडेय, दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के अध्यक्ष प्रो. बी.के. चौधरी, पूर्व मुख्य सचिव श्री इन्दु कुमार पाण्डेय, श्रीमती राधा रतूड़ी, पूर्व डीजीपी श्री अनिल रतूड़ी सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्यजन उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles