हरिद्वार: कांग्रेस संगठन पुनर्गठन हेतु श्री भगवती प्रसाद सेमवाल पर्यवेक्षक नियुक्त
देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से हरिद्वार जनपद के विधानसभा क्षेत्र बी.एच.ई.एल. रानीपुर अंतर्गत ज्वालापुर एवं शिवालिक नगर ब्लॉक में कांग्रेस संगठन के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू की है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल के निर्देश एवं संस्तुति पर श्री भगवती प्रसाद सेमवाल को संबंधित ब्लॉक/नगर कांग्रेस कमेटियों के पुनर्गठन हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी पत्र के अनुसार, पर्यवेक्षक को जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगण से समन्वय स्थापित करते हुए सहमति से पुनर्गठन प्रक्रिया पूर्ण कर अपनी रिपोर्ट शीघ्र प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून को उपलब्ध करानी होगी, ताकि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से अनुमोदन प्राप्त किया जा सके।
यह नियुक्ति संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

