अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए राजपुर रोड क्षेत्र में कैंडल मार्च, प्रीतम सिंह व डॉ. हरक सिंह रावत हुए शामिल

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए राजपुर रोड क्षेत्र में कैंडल मार्च, प्रीतम सिंह व डॉ. हरक सिंह रावत हुए शामिल
Spread the love

देहरादून।विधानसभा राजपुर रोड के अंतर्गत वार्ड 24, शिवाजी मार्ग कांवली रोड से पार्षद पद के प्रत्याशी रहे एवं कांग्रेस के युवा नेता एडवोकेट नितिन चंचल के नेतृत्व में “अंकिता भंडारी को न्याय दो” अभियान के तहत कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। कैंडल मार्च में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने सहभागिता की।

कैंडल मार्च में कांग्रेस संचालन समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह तथा पूर्व मंत्री एवं उत्तराखंड कांग्रेस प्रबंधन समिति के अध्यक्ष  डॉ. हरक सिंह रावत विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रीतम सिंह ने दो टूक शब्दों में कहा कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी के लिए आज पूरा प्रदेश सड़कों पर है, लेकिन भाजपा सरकार हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच से क्यों भाग रही है। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि आखिर किस VVIP को बचाने के लिए न्याय को कुचला जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं और ऐसे में मुख्यमंत्री का मौन रहना कई गंभीर सवाल खड़े करता है।
प्रीतम सिंह ने यह भी कहा कि अंकिता प्रकरण में सनसनीखेज खुलासे करने वाले भी भाजपा के ही पदाधिकारी हैं और जिन पर आरोप लग रहे हैं, वे भी भाजपा से जुड़े हैं। ऐसे में कांग्रेस को दोषी ठहराते हुए उसका पुतला दहन करना भाजपा के मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है।

वहीं पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेताओं का अहंकार अब रावण के अहंकार से भी बड़ा हो चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के पीछे भाजपा सरकार और उसके ही लोग खड़े हैं। आज उत्तराखंड की जनता भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा पूरी तरह पहचान चुकी है। उन्होंने कहा कि धर्म की आड़ में पाप छिपाने की राजनीति अब नहीं चलेगी और जब तक उत्तराखंड की बेटी को न्याय नहीं मिलेगा, यह संघर्ष जारी रहेगा।

कैंडल मार्च में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, विभिन्न वार्डों के पार्षद, पूर्व पार्षद एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बड़ी उपस्थिति ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि अब अन्याय नहीं चलेगा और अब चुप्पी नहीं चलेगी।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, महानगर अध्यक्ष सरदार जसविंदर सिंह गोगी, प्रदेश महासचिव वीरेंद्र पोखरियाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम देहरादून नीनू सहगल, मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी, वरिष्ठ नेता संजय कनौजिया (कद्दू) सहित विनोद चौहान, दीप वोहरा, विनीत प्रसाद बंटू, मोहन कुमार काला, पार्षद अर्जुन सोनकर, आयुष गुप्ता बंटी, वीरेंद्र बिष्ट, मुकेश सोनकर, पूर्व पार्षद अरुण वाल्मीकि, पूर्व पार्षद जगदीश धीमान, प्रवीन त्यागी, दिनेश कौशल, मोहित मौनी मेहता, सुनील कुमार बंगा, नवीन रमोला, सुलेमान अली, सोम प्रकाश वाल्मीकि, अवधेश पंत, अनिल नेगी, गुलशन सिंह, गुरु चरण कौशल, संजय मौर्य, कैलाश वाल्मीकि, आशीष देसाई, गगन छाछर, राजीव प्रजापति, शुभम, सूरज क्षेत्री, वैभव सोनकर, मनोज सोनकर, केतन सोनकर, अनिल सोनकर चौधरी, परमजीत सिंह, स्वाति नेगी, सिद्धार्थ अग्रवाल, राहुल शर्मा, अनिल उनियाल, हितेश नेगी, आशीष गुसाईं सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि “अंकिता को न्याय देना होगा — VVIP की गिरफ्तारी तक संघर्ष जारी रहेगा।”

देवभूमि खबर

Related articles