हल्द्वानी गोलीकांड कानून-व्यवस्था की विफलता का प्रमाण, उत्तराखंड में जंगलराज कायम : आम आदमी पार्टी

हल्द्वानी गोलीकांड कानून-व्यवस्था की विफलता का प्रमाण, उत्तराखंड में जंगलराज कायम : आम आदमी पार्टी
Spread the love

देहरादून।हल्द्वानी के रामपुर रोड क्षेत्र में हुई गोलीकांड की घटना को लेकर आम आदमी पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे उत्तराखंड में कानून-व्यवस्था के पूरी तरह ध्वस्त हो जाने का स्पष्ट प्रमाण बताया है।

पार्टी का कहना है कि जब एक भाजपा समर्थित नगर निगम पार्षद खुलेआम गोली चलाकर एक युवक की जान ले लेता है, तो यह दर्शाता है कि राज्य में कानून का राज मज़ाक बनकर रह गया है।

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है और सत्ता से जुड़े लोग स्वयं को कानून से ऊपर समझने लगे हैं। पार्टी ने इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को भाजपा सरकार ने “जंगलराज” की ओर धकेल दिया है, जहां आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

पार्टी ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष और तेज़ जांच कराई जाए, आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो और किसी भी प्रकार का राजनीतिक दबाव या संरक्षण पूरी तरह समाप्त किया जाए।

आम आदमी पार्टी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता को भय और अराजकता नहीं, बल्कि न्याय, सुरक्षा और कानून का राज चाहिए।

देवभूमि खबर

Related articles