उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्रों में फेरबदल के आदेश जारी किए हैं।
जारी शासनादेश के अनुसार विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों को उनके वर्तमान पदभार से मुक्त करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसमें सचिव, अपर सचिव, प्रमुख सचिव तथा विभागीय आयुक्त स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
तबादला सूची में ऊर्जा, आवास, शहरी विकास, चिकित्सा स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, सहकारिता, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, पंचायती राज, उद्योग, नियोजन सहित कई महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारी शामिल हैं। कुछ अधिकारियों को विभागीय जिम्मेदारियों के साथ-साथ परियोजना निदेशक एवं विशेष दायित्व भी सौंपे गए हैं।




