धीमी योजनाओं पर सख्ती: मार्च 2026 तक लक्ष्य तय करें, 30 जनवरी तक सभी प्रस्ताव दें : मुख्य सचिव

धीमी योजनाओं पर सख्ती: मार्च 2026 तक लक्ष्य तय करें, 30 जनवरी तक सभी प्रस्ताव दें : मुख्य सचिव
Spread the love

देहरादून। मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने आज सचिवालय में पूंजीगत व्यय, CSS योजनाएं, SASCI, SNA स्पर्श एवं विभागों की व्यय योजनाओं के संबंध में विभिन्न विभागों के साथ बैठक की। उन्होंने वाह्य सहायतित योजनाओं (EAP) के अंतर्गत धीमी प्रगति वाले प्रोजेक्ट्स में तेजी लाने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि प्रोजेक्ट्स की धीमी प्रगति के लिए संबंधित विभागाध्यक्ष एवं सचिव जिम्मेदार होंगे।

मुख्य सचिव ने कहा कि उद्यान एवं कृषि विभाग को मिलकर बड़े एवं एकीकृत प्रोजेक्ट्स पर कार्य करने की आवश्यकता है। सेब, कीवी और एरोमा (Aroma) के क्षेत्र में इंटीग्रेटेड फार्मिंग को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने बताया कि फिशरीज के अंतर्गत ट्राउट उत्पादन के बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए कोल्ड स्टोरेज की आवश्यकता होगी। साथ ही पशुपालन एवं सहकारिता विभाग को मिलकर लाइवस्टॉक एवं फिशरीज के इंटीग्रेटेड प्रोजेक्ट्स तैयार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने एप्पल मिशन के तहत सेब उत्पादन के लिए नर्सरी एवं कोल्ड स्टोरेज चेन विकसित करने हेतु प्रोजेक्ट्स तैयार करने के निर्देश दिए। प्रदेशभर में जहां-जहां आवश्यकता है, वहां कोल्ड स्टोरेज चेन विकसित की जाए, ताकि किसान अपने उत्पाद को अनुकूल समय पर बाजार में उतार सकें।
मुख्य सचिव ने PMGSY के तहत प्रदेशभर में भूमि मुआवजा वितरण कार्य को अभियान चलाकर शून्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि विभाग को चेन लिंक फेंसिंग (Chain Link Fencing) के लिए प्राप्त प्रोजेक्ट्स की प्राथमिकता तय कर शीघ्र प्रस्ताव शासन को भेजने को कहा।
उन्होंने SARRA के तहत जल संरक्षण हेतु बैराज एवं चेक डैम के प्रोजेक्ट्स तैयार करने तथा उपलब्ध फंड्स का पूर्ण उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। परिवहन विभाग को नए बस स्टेशन एवं चार्जिंग स्टेशन के कार्यों में तेजी लाते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने को कहा।

मुख्य सचिव ने सभी विभागों को मार्च 2026 तक के अपने लक्ष्य तत्काल वित्त विभाग को उपलब्ध कराने तथा 30 जनवरी तक सभी प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसके बाद प्राप्त होने वाले प्रस्तावों पर विचार नहीं किया जाएगा और आवंटित फंड्स बेहतर प्रदर्शन करने वाले विभागों को ही दिए जाएंगे।

बैठक में प्रमुख सचिव श्री एल फैनई, सचिव श्री दिलीप जावलकर, डॉ. वी. षणमुगम, श्री बृजेश कुमार संत, डॉ. अहमद इक़बाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles