रुद्रप्रयाग में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

रुद्रप्रयाग में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
Spread the love

रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आज  पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज रतूड़ा, रुद्रप्रयाग में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम एवं सड़क सुरक्षा विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र–छात्राओं में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सुरक्षित यातायात के महत्व को समझाना रहा। इस अवसर पर विद्यार्थियों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के प्रयोग, यातायात संकेतों का पालन, ओवरस्पीडिंग से बचाव और पैदल यात्रियों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई।

चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा से जुड़े संदेशों को रचनात्मक ढंग से चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रतिभागी छात्रों ने “सुरक्षित सड़क, सुरक्षित जीवन” जैसे विषयों पर प्रभावशाली चित्र बनाकर जागरूकता का संदेश दिया।

विद्यालय के शिक्षकों एवं कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा की आदतें बचपन से ही विकसित की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया और सभी से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई।

कार्यक्रम में सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्री कुलवंत सिंह चौहान, सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) श्री धर्मेंद्र सिंह बिष्ट, क्षेत्रीय निरीक्षक श्री चेतन प्रकाश तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दिलवर भंडारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles