2.180 किलो चरस व 5 किलो डोडा पोस्त के साथ तस्कर गिरफ्तार, एएनटीएफ का सप्ताह में दूसरा बड़ा प्रहार

2.180 किलो चरस व 5 किलो डोडा पोस्त के साथ तस्कर गिरफ्तार, एएनटीएफ का सप्ताह में दूसरा बड़ा प्रहार
Spread the love

देहरादून। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत Anti Narcotics Task Force Uttarakhand (ए.एन.टी.एफ.) उत्तराखंड ने सप्ताह भर में दूसरा कड़ा प्रहार करते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

एएनटीएफ टीम ने थाना ऋषिकेश, जनपद देहरादून पुलिस टीम के साथ संयुक्त अभियान चलाकर 2 किलो 180 ग्राम अवैध चरस (व्यावसायिक मात्रा) तथा 5 किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।

मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह द्वारा एएनटीएफ को प्रदेश के सभी जनपदों में सख्त निगरानी रखते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक परवेज अली के पर्यवेक्षण में 23 फरवरी 2026 को थाना ऋषिकेश क्षेत्र में संयुक्त अभियान चलाया गया।

कार्रवाई के दौरान अभियुक्त भागवत पुत्र नारायण, निवासी ग्राम न्यू सारी, थाना धोतरी, जनपद उत्तरकाशी, उम्र 31 वर्ष, को कार में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह उक्त चरस व डोडा पोस्त सुंदर नामक व्यक्ति, निवासी पिंसवाद बूढ़ा केदार, जनपद टिहरी गढ़वाल, से लाया था और इसे देहरादून व ऋषिकेश क्षेत्र में ऊंचे दामों पर बेचने की योजना थी। अधिक धन कमाने के लालच में वह इस अवैध कार्य में संलिप्त था।

बरामदगी का विवरण:
2 किलो 180 ग्राम अवैध चरस (व्यावसायिक मात्रा)
5 किलोग्राम डोडा पोस्त।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री अजय सिंह द्वारा जारी अपील में आमजन से नशे से दूर रहने और किसी भी प्रकार के लालच में आकर तस्करी में शामिल न होने का आग्रह किया गया है। नशा तस्करी की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ/एएनटीएफ उत्तराखंड को देने की अपील की गई है।

संपर्क नंबर: 0135-2656202, 9412029536

एसटीएफ/एएनटीएफ टीम में इंस्पेक्टर भवानी शंकर पंत, एसआई दीपक मैठाणी, एएसआई योगेंद्र सिंह, एएसआई मनोज बेनीवाल, कांस्टेबल दीपक नेगी, कांस्टेबल दीपक चंदौला एवं कांस्टेबल प्रशांत चौहान शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles