20 हजार की रिश्वत लेते राज्य कर विभाग का डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई

20 हजार की रिश्वत लेते राज्य कर विभाग का डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई
Spread the love

देहरादून। हरिद्वार निवासी एक शिकायतकर्ता की शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने राज्य कर विभाग के एक कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उनकी फर्म हिमांशी पैकेजिंग इंडस्ट्री, जो वर्ष 2021 में बंद हो चुकी है, के जीएसटी लागू होने से पूर्व के अंतिम तीन माह के वैट टैक्स के लगभग ₹1,76,000 की देनदारी को समाप्त करने के एवज में ₹1,20,000 नगद की मांग की जा रही थी।


बताया गया कि उक्त राशि किस्तों में देने के लिए कहा गया था। शिकायत के आधार पर विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और आज प्रमोद सेमवाल पुत्र श्री शिव शरण सेमवाल, निवासी सिद्धार्थ एनक्लेव, द्वारिका विहार, निकट फुटबॉल ग्राउंड, जगजीतपुर कनखल हरिद्वार, हाल तैनाती डाटा एंट्री ऑपरेटर, सहायक आयुक्त राज्य कर खंड-3 हरिद्वार, को ₹20,000 की नगद उत्कोच धनराशि लेते हुए सहायक आयुक्त राज्य कर खंड-3 कार्यालय के पास गिरफ्तार कर लिया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार प्रमोद सेमवाल पिछले लगभग 18 वर्षों से उपनल के माध्यम से डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर सहायक आयुक्त राज्य कर खंड-3 हरिद्वार कार्यालय में कार्यरत है। आरोप है कि वह पुराने वैट बिल निपटाने के नाम पर शिकायतकर्ता से अवैध धनराशि की मांग कर रहा था।

विजिलेंस टीम द्वारा आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की आगे की जांच जारी है।

देवभूमि खबर

Related articles