₹15 हजार की रिश्वत लेते एएसआई अनवर अहमद गिरफ्तार, सतर्कता टीम हल्द्वानी की कार्रवाई

₹15 हजार की रिश्वत लेते एएसआई अनवर अहमद गिरफ्तार, सतर्कता टीम हल्द्वानी की कार्रवाई
Spread the love

उधम सिंह नगर। शिकायतकर्ता, निवासी दिनेशपुर जनपद उधम सिंह नगर द्वारा Uttarakhand Vigilance Establishment सेक्टर हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई गई कि उसके नाम पर थाना गदरपुर में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज है, जिसकी विवेचना थाने में नियुक्त एएसआई श्री अनवर अहमद द्वारा की जा रही थी।

शिकायत के अनुसार, एएसआई अनवर अहमद द्वारा मुकदमे को निपटाने के एवज में ₹15,000 रिश्वत की मांग की गई। शिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी की टीम ने मामले का सत्यापन कर ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई।

आज  सतर्कता टीम ने एएसआई अनवर अहमद, तैनात थाना दिनेशपुर, जनपद उधम सिंह नगर, को शिकायतकर्ता से ₹15,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। सतर्कता टीम द्वारा आगे की जांच जारी है।

देवभूमि खबर

Related articles