पांच संयुक्त शिक्षा निदेशक बने अपर शिक्षा निदेशक

पांच संयुक्त शिक्षा निदेशक बने अपर शिक्षा निदेशक
Spread the love

देहरादून। उत्तराखण्ड शासन के विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा राज्य शैक्षिक (प्रशासनिक संवर्ग) सेवा के अंतर्गत अपर शिक्षा निदेशक के रिक्त पदों पर पदोन्नति का निर्णय लिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार संयुक्त शिक्षा निदेशक/समकक्ष पद पर कार्यरत निम्नलिखित अधिकारियों को अपर शिक्षा निदेशक/समकक्ष पद पर पदोन्नत किया गया है।


पदोन्नत अधिकारियों में श्री मेहरबान सिंह बिष्ट, श्री कुंवर सिंह रावत, श्री बृजमोहन सिंह रावत, श्री पदमेन्द्र सकलानी तथा श्री परमेन्द्र कुमार शामिल हैं।

देवभूमि खबर

Related articles