अजय कुमार नौडियाल निदेशक,पांच संयुक्त शिक्षा निदेशक बने अपर शिक्षा निदेशक
देहरादून।। उत्तराखण्ड शासन के विद्यालयी शिक्षा विभाग में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण पदोन्नतियां की गई हैं। जारी आदेश के अनुसार अपर शिक्षा निदेशक/प्रभारी निदेशक (प्रारम्भिक शिक्षा) के पद पर कार्यरत श्री अजय कुमार नौडियाल को निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा, उत्तराखण्ड के पद पर पदोन्नत किया गया है। उन्हें वेतनमान ₹1,44,200–2,18,200 (पे मैट्रिक्स) में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पदोन्नति प्रभावी होगी तथा उसी पद पर पदस्थापित किया गया है।

इसके अतिरिक्त राज्य शैक्षिक (प्रशासनिक संवर्ग) सेवा में अपर शिक्षा निदेशक के रिक्त पदों पर संयुक्त शिक्षा निदेशक/समकक्ष पद पर कार्यरत श्री मेहरबान सिंह बिष्ट, श्री कुंदर सिंह रावत, श्री बृजमोहन सिंह रावत, श्री पदमेन्द्र सकलानी तथा श्री परमेन्द्र कुमार को अपर शिक्षा निदेशक पद पर पदोन्नत किया गया है। इन सभी अधिकारियों की पदोन्नति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।
