उत्तराखंड के चर्चिल राणा बने इंडियन सुपर लीग 2026 के असिस्टेंट रेफरी, रचा इतिहास

उत्तराखंड के चर्चिल राणा बने इंडियन सुपर लीग 2026 के असिस्टेंट रेफरी, रचा इतिहास
Spread the love

देहरादून।“इतिहास लिखे नहीं, बनाए जाते हैं” — इस कथन को साकार करते हुए उत्तराखंड के नेशनल रेफरी चर्चिल राणा का चयन इंडियन सुपर लीग (ISL) 2026 के लिए असिस्टेंट रेफरी के रूप में हुआ है। वह उत्तराखंड के पहले रेफरी हैं जिन्हें देश की शीर्ष फुटबॉल लीग में यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

चर्चिल राणा वर्ष 2019 में नेशनल रेफरी बने थे। उनके मार्गदर्शक डॉ. विरेन्द्र सिंह  ने उन्हें वर्ष 2019 में “उत्तराखंड फुटबॉल रत्न अवार्ड” से सम्मानित किया था और समय-समय पर रेफरी कोचिंग के माध्यम से उन्हें प्रशिक्षित करते रहे।

चयन की सूचना मिलते ही डॉ. रावत ने चर्चिल राणा को फोन पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि चर्चिल आगे बढ़ते हुए फीफा रेफरी बनने का लक्ष्य हासिल करें।

डॉ. रावत ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि उनके अन्य शिष्य भास्कर तमंग और राकेश जोशी भी नेशनल रेफरी बन चुके हैं। इन दोनों ने उत्तराखंड में आयोजित 38वें नेशनल गेम्स में उत्कृष्ट रेफरी की भूमिका निभाई थी।

उन्होंने बताया कि पिछले 27 वर्षों में वे उत्तराखंड में 65 रेफरी तैयार कर चुके हैं, जो वर्तमान में जिला, राज्य, ऑल इंडिया और नेशनल स्तर पर मैचों में रेफरी की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। चर्चिल राणा की यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे उत्तराखंड के खेल जगत के लिए गर्व का विषय है।

देवभूमि खबर

Related articles