नैनीताल में जर्जर स्कूल की दीवार गिरी, बड़ा हादसा टला

नैनीताल में जर्जर स्कूल की दीवार गिरी, बड़ा हादसा टला
Spread the love

रिपोर्ट: ललित जोशी।

नैनीताल।सरोवर नगरी नैनीताल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोशाला में जर्जर दीवार गिरने से हड़कंप मच गया। हालांकि गनीमत रही कि घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया और कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ।

स्थानीय जानकारी के अनुसार, विद्यालय की दीवार लंबे समय से जर्जर स्थिति में थी और गिरने की कगार पर थी। रविवार को अचानक दीवार भरभराकर गिर गई।
घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका परिषद के सभासद मुकेश जोशी मंटू सहित स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सभासद द्वारा तत्काल एसडीएम, पटवारी और शिक्षा विभाग को भी घटना की जानकारी दी गई।

मुकेश जोशी ने बताया कि यदि दीवार गिरने के समय आसपास लोगों की आवाजाही होती तो गंभीर हादसा हो सकता था। उन्होंने क्षेत्र में अन्य जर्जर दीवारों की भी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

सूत्रों के अनुसार, नगर के कई इलाकों में इस प्रकार की जर्जर दीवारें मौजूद हैं, जो भविष्य में खतरे का कारण बन सकती हैं। प्रशासन से इनकी शीघ्र मरम्मत या ध्वस्तीकरण की मांग की जा रही है।

देवभूमि खबर

Related articles