मंत्री धन सिंह को स्वास्थ्य मंत्रालय से पैदल किया जाना मोर्चा की बड़ी जीत : रघुनाथ सिंह नेगी
हर मोर्चे पर विफल हो चुके थे स्वास्थ्य मंत्री । #मोर्चा ने चलाई थी मंत्री के खिलाफ लगातार मुहिम।#जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाने में हो चुके थे नाकाम ।#शिक्षा व सहकारिता विभाग से पैदल कराना भी मोर्चा का लक्ष्य।
विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि हर मोर्चे पर नाकाम हो चुके स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत को सरकार द्वारा स्वास्थ्य मंत्रालय से पैदल करना (विभाग वापस लेना) मोर्चा की बहुत बड़ी जीत है एवं मोर्चा इस फैसले पर मा. मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करता है।
नेगी ने कहा कि विगत कई माह से जिस प्रकार गर्भवती बहनों को इलाज न मिलने के कारण मौत होना,आमजन को आपात स्थिति में सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में वेंटिलेटर/ आईसीयू सुविधा उपलब्ध न होना, आयुष्मान योजना में धांधली, प्राइवेट अस्पतालों द्वारा मृत मरीजों व अन्य से लूटपाट से लूट, अस्पतालों में चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ की कमी, अस्पतालों से चिकित्सकों का गायब रहना व विभागीय मंत्री का अधिकारियों पर नियंत्रण न होना आदि तमाम मामलों में जन संघर्ष मोर्चा द्वारा स्वास्थ्य मंत्री एवं राजभवन पर लगातार हमला बोला गया था, जिसके चलते सरकार को स्वास्थ्य मंत्री की नाकामी के मामले में पैदल करना पड़ा यानि विभाग छीनना पड़ा।सरकार के इस फैसले से प्रदेश की जनता को काफी राहत मिलेगी।
नेगी ने कहा कि वैसे तो धन सिंह रावत, जिनके पास शिक्षा विभाग का जिम्मा भी है,उस मामले में भी वे फेल हो चुके हैं। इसके साथ-साथ सहकारिता विभाग में उनके घोटाले की सूची बहुत लंबी है, इस नाकामी एवं भ्रष्टाचार के मामले में भी मोर्चा लगातार उन पर हमलावर है।मोर्चा धन सिंह रावत की शिक्षा व सहकारिता मंत्रालय से विदायी को लेकर भी आंदोलन चलाएगा।

