HTML tutorial
HTML tutorial

आप प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, महिला मोर्चा ने प्रदेश सह प्रभारी की कलाई पर बांधी राखी

आप प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, महिला मोर्चा ने प्रदेश सह प्रभारी की कलाई पर बांधी राखी
Spread the love

देहरादून। आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश कार्यालय में भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और आपसी सम्मान के प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष मंजू शर्मा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी डॉ. युवराज भारद्वाज एवं प्रदेश अध्यक्षा उमा गौड़ सिसोदिया मौजूद रहीं।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सह प्रभारी डॉ. युवराज भारद्वाज की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही डॉ. भारद्वाज ने बहनों की सुरक्षा, सम्मान और हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर डॉ. युवराज भारद्वाज ने कहा कि रक्षाबंधन केवल पारंपरिक त्योहार नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता, महिला सम्मान और जिम्मेदारी का पर्व है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और समान अवसर वाला वातावरण उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। रक्षाबंधन का संदेश तभी सार्थक होगा, जब महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा को व्यवहार और कार्यों का हिस्सा बनाया जाए।

प्रदेश अध्यक्षा उमा गौड़ सिसोदिया ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्ते के साथ-साथ समाज में प्रेम, विश्वास और सहयोग की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसा सामाजिक वातावरण बनाने का प्रयास करती है, जहां हर महिला स्वयं को सुरक्षित और सम्मानित महसूस करे।

महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति ने राज्य निर्माण से लेकर सामाजिक और राजनीतिक बदलाव तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व को मजबूत करना समय की आवश्यकता है। पार्टी आने वाले समय में महिलाओं और युवाओं को संगठन से जोड़ते हुए जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी।

प्रदेश उपाध्यक्ष सुधा पटवाल ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में प्रेम, सुख, समृद्धि और खुशियां लेकर आए तथा समाज में भाईचारा, समानता और आपसी विश्वास को और मजबूत करे।

कार्यक्रम में युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु पुंडीर, महानगर अध्यक्ष दीप्ति रावत, प्रदेश महासचिव श्याम बाबू पांडेय, सीपी सिंह, डीएस कौटिल्य, नसीर खान, ऊषा शर्मा, अजय बार्सिवल, अशोक सेमवाल, अक्षय शर्मा, अजय गौहर, जगदीश कोहली सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कार्यालय में उत्साह और खुशी का माहौल रहा।

देवभूमि खबर

Related articles