ऋषिकेश में अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई, रेस्टोरेंट से भारी मात्रा में शराब बरामद

ऋषिकेश में अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई, रेस्टोरेंट से भारी मात्रा में शराब बरामद
Spread the love

ऋषिकेश।अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी टीम ऋषिकेश ने बस स्टैंड स्थित एक रेस्टोरेंट पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है।
कार्रवाई के दौरान टीम ने शिवम पुत्र बाबूराम, निवासी आवास विकास कॉलोनी ऋषिकेश के कब्जे से 16 कैन गॉडफादर बीयर, 22 पव्वे इंपिरियल ब्लू तथा 2 पव्वे रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब बरामद की।

अभियुक्त के विरुद्ध अवैध रूप से शराब बिक्री करने के आरोप में आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। साथ ही उसे सख्त चेतावनी दी गई कि रेस्टोरेंट में भविष्य में अवैध शराब बिक्री न की जाए।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

देवभूमि खबर

Related articles