ऑपरेशन “प्रहार” में बड़ी कार्रवाई, 60 पेटी, 51 पव्वे अंग्रेजी शराब व 5 लीटर कच्ची शराब बरामद
टिहरी गढ़वाल। जनपद में अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस की सख्ती लगातार असर दिखा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देश पर जिलेभर में लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी चंबा के पर्यवेक्षण में थाना थत्यूड पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। 9 अप्रैल 2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने उत्तरकाशी मोटर मार्ग स्थित गवाणी तिराहे के पास से एक अभियुक्त को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गुरुदयाल (55 वर्ष), निवासी ग्राम घडियाला, थाना कैम्पटी, जनपद टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 05 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना थत्यूड में मु0अ0सं0 04/2026 के तहत धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, बीते तीन दिनों में अभियान के तहत 60 पेटी और 51 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ ही 5 लीटर कच्ची शराब बरामद कर कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इस प्रकार के अपराधों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल मुकेश सिलोडी, कांस्टेबल नरेश तोमर और कांस्टेबल महेन्द्र चौहान शामिल रहे।

