देहरादून में अंबेडकर जयंती पर कन्हैया कुमार का संबोधन, संविधान की रक्षा का लिया संकल्प

देहरादून में अंबेडकर जयंती पर कन्हैया कुमार का संबोधन, संविधान की रक्षा का लिया संकल्प
Spread the love

देहरादून। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर देहरादून में “जय भीम, जय हिंद” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस के राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया द्वारा किया गया, जबकि संचालन मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कन्हैया कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब का संविधान देश की आत्मा है, लेकिन आज उसकी मूल भावना पर प्रहार किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं और “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” के मार्ग पर चलें।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर सरकारों पर निशाना साधा। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों को कमजोर किए जाने पर चिंता जताई।
वहीं प्रीतम सिंह और हरक सिंह रावत ने भी संविधान की रक्षा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक को सम्मानित किया गया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवाओं और आमजन ने भाग लेते हुए बाबा साहेब के आदर्शों की रक्षा का संकल्प लिया।
अंत में “जय भीम, जय संविधान, जय हिंद” के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

देवभूमि खबर

Related articles