दून विश्वविद्यालय में इग्नाइटएक्स 2026 क्विज प्रतियोगिता, टीम H रही विजेता

दून विश्वविद्यालय में इग्नाइटएक्स 2026 क्विज प्रतियोगिता, टीम H रही विजेता
Spread the love

देहरादून। इग्नाइटएक्स 2026 के तहत सीनेट हॉल, एडमिन ब्लॉक में भव्य क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों के बीच ज्ञान और प्रतिस्पर्धा का रोमांच देखने को मिला। कार्यक्रम का आयोजन ई-सेल CIIEIR द्वारा देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत किया गया।

“अपने ज्ञान को परखें, अपने मस्तिष्क को चुनौती दें” थीम पर आधारित इस प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने भाग लिया। क्विज मास्टर यशवर्धन डोभाल ने विभिन्न चरणों—“Raise Your Hand”, नकारात्मक अंकन राउंड और “Direct and Pass” राउंड—के माध्यम से प्रतियोगिता को रोचक बनाया।

प्रतियोगिता में टीम H (जयंत शंकरा, आदित्य रॉय, प्रशांत) ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि टीम I (भूमिका, दीपशिखा, सार्थक) द्वितीय और टीम E (बानी थपलियाल, दिव्या नौडियाल, भूमिका रावत, अनन्या नौडियाल) तृतीय स्थान पर रही। उत्कृष्ट योगदान के लिए सूर्यांश और सुशांत को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का मूल्यांकन प्रो. एच.सी. पुरोहित, प्रो. हर्ष डोभाल, डॉ. सुधांशु जोशी और डॉ. मनवेंद्र बर्थवाल जैसे जूरी सदस्यों द्वारा किया गया। आयोजन में स्वयंसेवकों की सक्रिय भूमिका रही, जिनके सहयोग से प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ, जिसने प्रतिभागियों में ज्ञान, टीमवर्क और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को और मजबूत किया।

देवभूमि खबर

Related articles