नैनीताल में दो गुटों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

नैनीताल में दो गुटों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल
Spread the love

नैनीताल । सरोवर नगरी में देर रात मामूली बात को लेकर दो गुटों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर युवाओं को अलग किया, जबकि अधिकांश लोग मूक दर्शक बने रहे और आवाजाही जारी रही। सूचना मिलने पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों पक्ष शांत हो गए।

घटना ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि छोटी-छोटी बातों पर युवा वर्ग किस तरह आक्रामक होकर हिंसा पर उतारू हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कानून का भय कम होता जा रहा है और ऐसी घटनाएं अब गली-मोहल्लों तक आम होती दिख रही हैं।

उन्होंने मांग की है कि पुलिस ऐसे मामलों में सख्ती बरतकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

देवभूमि खबर

Related articles