ऑपरेशन प्रहार: हरिद्वार पुलिस की दोहरी सफलता, ईनामी व वारंटी गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार: हरिद्वार पुलिस की दोहरी सफलता, ईनामी व वारंटी गिरफ्तार
Spread the love

हरिद्वार ।जनपद में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर कोतवाली मंगलौर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक ईनामी वांछित और एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस टीम ने वर्ष 2025 में दर्ज धोखाधड़ी मामले में करीब एक साल से फरार चल रहे ₹5000 के ईनामी आरोपी गोपाल हंसानन्द हरियानी को गुजरात से गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचता फिर रहा था।
वहीं दूसरी कार्रवाई में मुखबिर की सूचना पर दो साल से फरार वारंटी विकास निवासी हरजौली जट्ट को भी दबोच लिया गया।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक कमलकांत रतूड़ी, उपनिरीक्षक राकेश डिमरी सहित पुलिस टीम के अन्य कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्ती जारी रहेगी, ताकि कानून व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

देवभूमि खबर

Related articles