HTML tutorial
HTML tutorial

भीमताल में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर उग्र प्रदर्शन, थाने का घेराव कर दी चेतावनी

भीमताल में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर उग्र प्रदर्शन, थाने का घेराव कर दी चेतावनी
Spread the love

रिपोर्ट: ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी से लगभग 22 किलोमीटर दूर भीमताल में एक युवक पर पहचान छुपाकर युवतियों के शारीरिक व मानसिक शोषण के आरोपों के विरोध में व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान दुकानों को बंद कर हिन्दू संगठनों के साथ मिलकर थाने का घेराव किया गया और जनसभा आयोजित की गई।
प्रदर्शनकारियों ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। लोगों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधिकारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच वार्ता भी हुई। पुलिस विभाग ने कार्रवाई के लिए कुछ दिनों का समय मांगा और आश्वासन दिया कि तय समय सीमा के भीतर उचित कदम उठाए जाएंगे। साथ ही बताया गया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित कर रवाना कर दी गई हैं।

इस मौके पर मनोज भट्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी, प्रिंस करायत, कमल देउपा, गौतम मटियाली, शुभम नैनवाल, प्रेम कुल्याल, पारस चंद्रा, प्रकाश आर्या, शरद पांडे, रमन बिष्ट, धन सिंह राणा, मीनाक्षी जोशी, सुनीता पांडे, निधि साह, नीमा नेगी, मदन गिरी, देवेंद्र फर्त्याल, जितेन्द्र चनौतिया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles