नई टिहरी महाविद्यालय में रसायन विज्ञान विभागीय परिषद आयोजित, छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

नई टिहरी महाविद्यालय में रसायन विज्ञान विभागीय परिषद आयोजित, छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
Spread the love

नई टिहरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नई टिहरी के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा विभागीय परिषद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने क्विज एवं प्रेजेंटेशन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

क्विज प्रतियोगिता में अंशिका नेगी ने प्रथम, वंदना ने द्वितीय एवं आकृति भंडारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में अंजली बिज्लवाण प्रथम, उदित नौटियाल द्वितीय तथा आरती डोभाल तृतीय स्थान पर रहीं।
इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर राजकुमार त्यागी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की और विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. साक्षी शुक्ला द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता में डॉ. अजय बहुगुणा एवं डॉ. सत्येंद्र ढौंडियाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस दौरान विभाग के पूरन सिंह रावत, प्रशांत पंवार एवं रवि रावत सहित अन्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में विभाग प्रभारी डॉ. नवीन रावत ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

देवभूमि खबर

Related articles