HTML tutorial
HTML tutorial

चारधाम यात्रा से पहले खाद्य सुरक्षा सख्त, हरिद्वार में छापेमारी तेज

चारधाम यात्रा से पहले खाद्य सुरक्षा सख्त, हरिद्वार में छापेमारी तेज
Spread the love

हरिद्वार। चारधाम यात्रा को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद में खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग को लगातार छापेमारी के निर्देश दिए हैं, ताकि तीर्थ यात्रियों को गुणवत्तायुक्त और सुरक्षित खाद्य सामग्री मिल सके।

सहायक आयुक्त/जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा आयुक्त सचिन कुर्वे के निर्देशों के क्रम में होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट, डेयरी और वितरकों पर औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चन्द टम्टा ने हरिद्वार नगर क्षेत्र में निरीक्षण करते हुए शीतल पेय, खुली हल्दी पाउडर और दूध के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे।

अभियान के दौरान लगभग 6 रेस्टोरेंट, 3 ढाबों, 2 वितरकों और 1 डेयरी का निरीक्षण किया गया। प्रतिष्ठानों को फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड लगाने, स्वच्छता बनाए रखने, कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी कपिल देव ने रुड़की क्षेत्र में शहद के नमूने जांच के लिए लिए। साथ ही खाद्य व्यवसायियों को जागरूक करने के लिए एक कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें करीब 25 लोगों ने भाग लिया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मिलावट और ओवररेटिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

देवभूमि खबर

Related articles