ऋषिकेश में अवैध कच्ची शराब पर कार्रवाई, 50 लीटर बरामद; दो महिलाएं गिरफ्तार
ऋषिकेश। अवैध कच्ची शराब की तस्करी और भंडारण के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सूचना के आधार पर आबकारी टीम ऋषिकेश ने 22 अप्रैल 2026 की सुबह तड़के अमित ग्राम गुर्जर प्लॉट क्षेत्र में छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान दो घरों से 50 प्लास्टिक पॉलिथीन में भरी करीब 50 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। प्रत्येक पॉलिथीन में लगभग एक लीटर शराब भरी पाई गई।
इस मामले में टीम ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान रेखा पुत्री सोमपाल और कुलदीप कौर पत्नी केवल सिंह, निवासी अमित ग्राम गुर्जर प्लॉट के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

