ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ सघन अभियान, दो गिरफ्तार

ऋषिकेश । आबकारी विभाग और जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट द्वारा किया गया, जिसमें पूरे क्षेत्र में व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई।
पहली कार्रवाई में काले की ढाल क्षेत्र से कालू पुत्र बृजराज सिंह को अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 63 पाउच माल्टा और 35 पव्वे मैकडॉवेल नंबर 1 व्हिस्की बरामद की गई।
इसके बाद टीम ने जे.जे. ग्लास फैक्ट्री के सामने स्थित एक ढाबे में चेकिंग की, जहां अनिल नोनियाल पुत्र पूरन सिंह निवासी नीम करोली मंदिर, गुमानीवाला को अवैध शराब बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 25 पाउच माल्टा और 26 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभियान के दौरान कुल 88 पाउच माल्टा और 61 पव्वे अंग्रेजी शराब, लगभग 3.5 पेटी शराब बरामद की गई।

