रोमियो लेन बार प्रकरण पर पुलिस मुख्यालय सख्त, 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट

रोमियो लेन बार प्रकरण पर पुलिस मुख्यालय सख्त, 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट
Spread the love

देहरादून ।राजपुर स्थित रोमियो लेन बार में हुए प्रकरण को लेकर पुलिस मुख्यालय ने विभिन्न मीडिया में प्रकाशित खबरों का संज्ञान लेते हुए मामले को गंभीरता से लिया है और कड़ा रुख अपनाया है।

इस संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) डॉ. वी. मुरुगेशन ने पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोभाल से पूरे घटनाक्रम पर स्पष्टीकरण मांगा है।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे मामले की विस्तृत एवं तथ्यात्मक रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराएं, ताकि आगे आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

देवभूमि खबर

Related articles