हेमकुंट साहिब मार्ग खोलने में सेना और सेवादारों की बड़ी उपलब्धि, ट्रैक चौड़ीकरण का काम शुरू

हेमकुंट साहिब मार्ग खोलने में सेना और सेवादारों की बड़ी उपलब्धि, ट्रैक चौड़ीकरण का काम शुरू
Spread the love

चमोली। श्री हेमकुंट साहिब में यात्रा तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। भारतीय सेना की 418 इंडिपेंडेंट फील्ड कंपनी (9 माउंटेन ब्रिगेड) और गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के सेवादार संयुक्त रूप से गुरुद्वारा कॉम्प्लेक्स तक पहुंच गए हैं।

संयुक्त टीम ने अरदास के बाद गुरुद्वारा कॉम्प्लेक्स के द्वार खोल दिए हैं, जिससे अब टीम को रोजाना घांघरिया लौटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और वे यहीं रहकर कार्य कर सकेंगे।

अब टीम हेमकुंट साहिब से अटलकोटी ग्लेशियर प्वाइंट तक ट्रैक को चौड़ा करने का कार्य शुरू करेगी। इस कार्य से तीर्थयात्रियों के लिए मार्ग अधिक सुरक्षित और सुगम बनेगा।
भारतीय सेना पिछले कई दशकों से हिमालय की कठिन परिस्थितियों में हर वर्ष यह सेवा कार्य करती आ रही है, जिससे यात्रा का संचालन सुरक्षित रूप से हो सके।

गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट ने सेना और सभी सेवादारों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि श्री हेमकुंट साहिब लगभग 4,632 मीटर (15,200 फीट) की ऊंचाई पर स्थित एक प्रमुख सिख तीर्थस्थल है, जो बर्फ से ढंके पर्वतों और स्वच्छ झील के बीच स्थित

देवभूमि खबर

Related articles