HTML tutorial
HTML tutorial

जिलाधिकारी और एसपी ने केदारनाथ धाम पहुंच यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

जिलाधिकारी और एसपी ने केदारनाथ धाम पहुंच यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
Spread the love

रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन लगातार व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग कर रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने केदारनाथ धाम पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दर्शन व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, स्वच्छता, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और यात्रा संचालन पूरी तरह व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जाए।
जिलाधिकारी ने टोकन एवं कतार व्यवस्था का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं से संवाद भी किया तथा उनके सुझाव लिए। उन्होंने भीड़ नियंत्रण व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने और श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित तरीके से दर्शन कराने के निर्देश दिए।

धाम क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था, शौचालयों की नियमित सफाई, पेयजल आपूर्ति और कूड़ा निस्तारण का भी निरीक्षण किया गया। मौसम को देखते हुए फिसलन वाले स्थानों की सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन का जायजा लेते हुए पुलिस बल को सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य, विद्युत, आवास, भोजन और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा कर सभी विभागों को सेवाएं सुचारु रूप से संचालित रखने के निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन ने कहा कि सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सहज यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

देवभूमि खबर

Related articles