“ऑपरेशन प्रहार” के तहत टिहरी पुलिस की कार्रवाई, स्कूटी से अवैध शराब ले जा रहा युवक गिरफ्तार
टिहरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के सख्त निर्देशों के तहत जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत थाना मुनि की रेती पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने स्कूटी से अवैध शराब की तस्करी कर रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार 7 मई 2026 को थाना मुनि की रेती पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चंद्रभागा पुल रेलवे रोड, ढालवाला क्षेत्र में स्कूटी संख्या UK14TB-1439 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान स्कूटी से 225 टेट्रा पाउच माल्टा देशी शराब, जो लगभग 5 पेटी के बराबर है, बरामद की गई।
पुलिस ने मौके से सौरभ पुत्र रामदुल पासवान निवासी चंद्रेश्वर नगर, ऋषिकेश, जनपद देहरादून को गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर थाना मुनि की रेती में अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0-44/26 धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त से पूछताछ कर अवैध शराब तस्करी से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल संदीप कुमार तथा कांस्टेबल अब्दुल बासित शामिल रहे।

