STF और काठगोदाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो से अधिक चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

STF और काठगोदाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो से अधिक चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून।उत्तराखंड एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स कुमाऊं यूनिट ने नशा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना काठगोदाम क्षेत्र के दमुआढुंगा में स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर 5 किलो 02 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ द्वारा राज्य में नशे के कारोबार पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स कुमाऊं टीम ने तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट के आधार पर सटीक कार्रवाई करते हुए काठगोदाम पुलिस के साथ मिलकर दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे बागेश्वर क्षेत्र से चरस खरीदकर नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में ऊंचे दामों पर बेचते थे। एसटीएफ अब आरोपियों के फारवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगालने में जुटी है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रवीण आर्य निवासी दमुआढुंगा थाना काठगोदाम जनपद नैनीताल तथा बलवंत सिंह निवासी पंचायत घर हल्द्वानी, मूल निवासी बागेश्वर शामिल हैं।

कार्रवाई में एसटीएफ टीम से निरीक्षक पावन स्वरूप, एसआई विनोद चंद्र जोशी, आरक्षी वीरेंद्र चौहान एवं आरक्षी इसरार अहमद शामिल रहे। वहीं थाना काठगोदाम पुलिस टीम में एसओ विमल मिश्रा, एसआई दिलीप सिंह, आरक्षी प्रमोद कुमार और आरक्षी कारज सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

देवभूमि खबर

Related articles