HTML tutorial
HTML tutorial

देहरादून में सफाई कर्मचारियों का धरना आठवें दिन भी जारी, महापौर ने मृतक आश्रितों को सौंपे नियुक्ति पत्र

देहरादून में सफाई कर्मचारियों का धरना आठवें दिन भी जारी, महापौर ने मृतक आश्रितों को सौंपे नियुक्ति पत्र
Spread the love

देहरादून। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के तत्वावधान में देहरादून नगर निगम परिसर में पर्यावरण मित्रों का धरना-प्रदर्शन सोमवार को आठवें दिन भी जारी रहा। धरने का नेतृत्व यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष एवं संरक्षक चौधरी नरेश वैध, शाखा अध्यक्ष सोनू खैरवाल और शाखा सचिव धीरज भारती ने किया।

धरना स्थल पर पहुंचे देहरादून नगर निगम के महापौर सौरभ थपलियाल तथा उत्तराखंड राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) अशोक वर्मा ने कर्मचारियों से बातचीत की। महापौर ने कहा कि पर्यावरण मित्रों की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री से चर्चा कर ठोस निर्णय लिया जाएगा।

इस दौरान महापौर ने पांच पर्यावरण मित्रों को मृतक आश्रित कोटे में नियुक्ति पत्र सौंपे और मिठाई खिलाकर उनका सम्मान किया। नियुक्ति पत्र मिलने से कर्मचारियों में खुशी का माहौल रहा।

धरने में यूनियन के उपाध्यक्ष विनोद कुमार, महिला विंग की अध्यक्ष आरती, अरुण कुमार, पप्पू, रिंकू, सत्येंद्र, शिवानी, तेजपाल, शुभम सौदेय, रोहित कुमार, प्रवेश गौतम, संजय सेलवन, विमला देवी, छाया देवी, सोना, गौरव कुमार, निर्मला देवी, प्रमिला देवी, सुशीला देवी सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण मित्र एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles