ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार
ऋषिकेश। आबकारी ऋषिकेश की टीम ने आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में अवैध शराब के विरुद्ध गोविंद नगर झुग्गी-झोपड़ी, पुरानी जाटव बस्ती, चंद्रभागा नदी और चंद्रेश्वर नगर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग अभियान के दौरान गोविंद नगर स्थित एक घर में दबिश दी गई, जहां से अभियुक्त संजय कश्यप पुत्र पतराम सिंह निवासी गोविंद नगर झुग्गी-झोपड़ी, ऋषिकेश को अवैध शराब बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से 24 केन बीयर 11000 ड्रक, 5 पव्वे Royal Stag व्हिस्की तथा 3 पव्वे Imperial Blue अंग्रेजी शराब बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
अभियान में उप आबकारी निरीक्षक पान सिंह राणा, प्रधान आबकारी सिपाही अर्जुन सिंह एवं दीपा डोबरियाल, आबकारी सिपाही रीना, आशीष चौहान, रेशमा चौहान और सोनम पंवार सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

