शिक्षा मंत्री ने मोरी के भवन विहीन विद्यालय मामले का लिया संज्ञान, जांच के निर्देश

शिक्षा मंत्री ने मोरी के भवन विहीन विद्यालय मामले का लिया संज्ञान, जांच के निर्देश
Spread the love

देहरादून। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उत्तरकाशी जनपद के मोरी विकासखंड स्थित ओसला गांव में विद्यालय भवन न होने संबंधी समाचारों का गंभीरता से संज्ञान लिया है। समाचारों में दावा किया गया था कि ओसला गांव में विद्यालय भवन पिछले 15 वर्षों से निर्मित नहीं हो पाया है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) उत्तरकाशी द्वारा जिलाधिकारी को भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार, राजकीय प्राथमिक विद्यालय ओसला में वर्तमान में 24 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं तथा विद्यालय भवन अच्छी स्थिति में संचालित हो रहा है। वहीं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ओसला में वर्तमान में केवल एक छात्र अध्ययनरत है। छात्रहित को देखते हुए दोनों विद्यालयों का संचालन राजकीय प्राथमिक विद्यालय ओसला के भवन में किया जा रहा है।

रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ओसला के भवन की मरम्मत एवं रंग-रोगन के लिए जिला योजना के अंतर्गत 3.50 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई थी, लेकिन कार्यदायी संस्था

देवभूमि खबर

Related articles