चारधाम यात्रा के दौरान नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस का शिकंजा, दो तस्कर गिरफ्तार

चारधाम यात्रा के दौरान नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस का शिकंजा, दो तस्कर गिरफ्तार
Spread the love

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चारधाम यात्रा-2026 को सुरक्षित एवं सुगम बनाने के लिए नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुरोला पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब ₹2.7 लाख कीमत की 9.37 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।

कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में यात्रा मार्गों पर लगातार चेकिंग और निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण तथा दीपक कठैत के नेतृत्व में चौकी डामटा पुलिस टीम ने 15 मई 2026 की तड़के जनपद के प्रवेश बैरियर डामटा पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल संख्या UK07DQ8361 (एवेंजर) से स्मैक की तस्करी करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी के आधार पर दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना पुरोला में NDPS Act की धारा 8/21/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रतन सिंह बिष्ट, कांस्टेबल रणवीर राय और कांस्टेबल कुलवीर सिंह शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान यात्रा मार्गों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

देवभूमि खबर

Related articles