एसपी उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी किए सम्मानित

एसपी उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी किए सम्मानित
Spread the love

उत्तरकाशी। एसपी उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय ने शुक्रवार को पुलिस लाइन उत्तरकाशी में मासिक अपराध गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन आयोजित कर चारधाम यात्रा के सुगम संचालन, नशा नियंत्रण और अपराध रोकथाम को लेकर अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सम्मेलन के दौरान एसपी ने पुलिस कर्मियों की विभागीय एवं व्यक्तिगत समस्याएं सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही पूर्व में प्राप्त शिकायतों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा भी की गई।
चारधाम यात्रा के आगामी पीक सीजन को देखते हुए संवेदनशील एवं संकरे स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन को प्रभावी बनाने और यात्रा मार्गों पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। एसपी ने कहा कि आगामी एक माह पुलिस के लिए अत्यंत चुनौतीपूर्ण रहेगा, इसलिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी मुस्तैदी, ईमानदारी और समर्पण के साथ ड्यूटी निभाएं तथा “सेवा, सुरक्षा और सम्मान” की भावना के अनुरूप तीर्थयात्रियों के साथ सौम्य व्यवहार करें।

बैठक में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन, रैश ड्राइविंग, ड्रंक एंड ड्राइव, अवैध नंबर प्लेट, हूटर और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा साइबर धोखाधड़ी, महिलाओं और गुमशुदा बच्चों से जुड़े मामलों में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई करने को कहा गया।

इस अवसर पर अप्रैल 2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को “मैन ऑफ द मंथ” घोषित कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सम्मेलन में चंचल शर्मा, दिनेश कुमार, विकास नौटियाल, सुनील कुमार, अनुप नयाल और निखिल देव चौधरी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। यमुना वैली, हर्षिल और मनेरी क्षेत्र के अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में भाग लिया।

देवभूमि खबर

Related articles