पथरी पुलिस ने नाबालिग बेटियों के शोषण के आरोपी पिता को किया गिरफ्तार
हरिद्वार। पथरी पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार थाना पथरी पुलिस ने नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म एवं छेड़छाड़ के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, 18 मई 2026 को धनपुरा निवासी महिला ने थाना पथरी में तहरीर देकर अपने पति शहजाद पर बड़ी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म, छोटी पुत्री के साथ छेड़छाड़ एवं जबरदस्ती करने के प्रयास, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पथरी में मुकदमा संख्या 257/26 धारा 64(2)(ड), 64(2)(च), 115(2), 351(3), 75(2) बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की।
पुलिस के अनुसार, 19 मई 2026 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी शहजाद पुत्र नजाकत निवासी धनपुरा थाना पथरी, जनपद हरिद्वार को घिस्सुपुरा से पथरी जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विपिन कुमार, महिला उपनिरीक्षक शाहिदा परवीन, कांस्टेबल अजीत तोमर एवं कांस्टेबल अनिल पंवार शामिल रहे।

