पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, 20 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित

पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, 20 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित
Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी की अंत्येष्टि 20 मई को पूरे राजकीय एवं पुलिस सम्मान के साथ सम्पन्न होगी। इस अवसर पर राज्य सरकार ने बुधवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेश के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के आकस्मिक निधन पर प्रदेश में 19 मई से 21 मई तक तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

राजकीय शोक के दौरान प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों एवं भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। साथ ही इस अवधि में किसी भी प्रकार के शासकीय मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।

मेजर जनरल बीसी खंडूरी के निधन से प्रदेशभर में शोक की लहर है। विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक संगठनों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। उन्हें एक ईमानदार, अनुशासित और पारदर्शी नेतृत्व के रूप में याद किया जा रहा है।

देवभूमि खबर

Related articles