हिमालय संग्रहालय की ऐतिहासिक धरोहरों से नई पीढ़ी को मिल रही संस्कृति की पहचान : दीपक रावत

हिमालय संग्रहालय की ऐतिहासिक धरोहरों से नई पीढ़ी को मिल रही संस्कृति की पहचान : दीपक रावत
Spread the love

रिपोर्ट:ललित जोशी

नैनीताल। सरोवर नगरी स्थित डीएसबी परिसर में कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत ने हिमालय संग्रहालय का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संग्रहालय में संरक्षित ऐतिहासिक धरोहरों, प्राचीन उपकरणों, विभिन्न संगीत वाद्ययंत्रों तथा पारंपरिक आभूषणों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने संग्रहालय में मौजूद छात्र-छात्राओं एवं शोधार्थियों से विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए शोध कार्य से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

आयुक्त ने कहा कि शोध के क्षेत्र में निरंतर अध्ययन, नवीन सोच और गहन विश्लेषण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हिमालय संग्रहालय में अनेक ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व की वस्तुएं संरक्षित हैं, लेकिन वर्तमान में स्थान सीमित होने के कारण सभी सामग्री का समुचित प्रदर्शन नहीं हो पा रहा है। उन्होंने संग्रहालय के विस्तार के लिए अतिरिक्त भूमि चिन्हित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की ऐतिहासिक धरोहरों एवं उपकरणों को देखने से नई पीढ़ी को इतिहास और संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है तथा उनमें नए विचार विकसित होते हैं।

इस दौरान संग्रहालय प्रभारी प्रो. सावित्री कैड़ा जंतवाल, प्रो. संजय घिल्डियाल, प्रो. संजय टम्टा, डॉ. मनोज बाफिला, पी.एस. अधिकारी, डॉ. भुवन चन्द्र शर्मा, डॉ. विरेन्द्र पाल सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles