स्व. प्रताप सिंह मौनी स्मृति जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट का नैनीताल में शुभारंभ

स्व. प्रताप सिंह मौनी स्मृति जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट का नैनीताल में शुभारंभ
Spread the love

रिपोर्ट: ललित जोशी

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में जिला बार एसोसिएशन द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. प्रताप सिंह मौनी की स्मृति में आयोजित प्रथम जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट-2026 का जिला बार हॉल में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में अधिवक्ताओं और प्रतिभागियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।

प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष रमेश कुमार जायसवाल तथा द्वितीय अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट स्नेहा नारंग ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं देते हुए बार एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना की।

टूर्नामेंट के पहले दिन सिंगल्स और डबल्स वर्ग के मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। सिंगल्स वर्ग के पहले मुकाबले में संजय सुयाल ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए रामसिंह रौतेला को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं दूसरे मुकाबले में चंद्रप्रकाश ने पूरन बिष्ट को हराकर अगले चरण में अपनी जगह बनाई।

डबल्स वर्ग में शनी-शादाब की जोड़ी ने शानदार तालमेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं दूसरे मुकाबले में अरुण अधिकारी और अंकित की जोड़ी ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए विपक्षी टीम को पराजित कर अगले चरण में स्थान सुनिश्चित किया

इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण सिंह बिष्ट खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते नजर आए। बार एसोसिएशन के स्पोर्ट्स सेक्रेटरी डी.एस. दानू ने बताया कि टूर्नामेंट को लेकर अधिवक्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों का कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा।

कार्यक्रम में जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles