HTML tutorial
HTML tutorial

लच्छमोली के पास बस और मैक्स की भिड़त में तीन की मौत,छह घायल

Spread the love

देहरादून। रविवार सुबह बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। ऋषिकेश की ओर जा रही एक कार को बस ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन यात्रियों की मौत बताई जा रही है। वहीं छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार विकासखण्ड कीर्तिनगर क्षेत्र में लक्षमोली के पास (राजस्व क्षेत्र) ऋषिकेश से श्रीनगर जा रही बस संख्या श्रीनगर से ऋषिकेश जा रही मैक्स की आमने-सामने टक्कर हो गयी।
हादसे में मैक्स गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। मैक्स गाड़ी में बैठे घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीकोट, श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल ले जाया गया है। बस में चालक, परिचालक समेत 35 सवारियां थी, जिसमे एक व्यक्ति को हल्की चोट आना बताया जा रहा है। मैक्स गाड़ी में नौ यात्री सवार थे। इसमें से पांच महिलाएं और एक बच्चा घायल बताया जा रहा है। जबकि एक पुरुष और दो महिला की मौत हो गई है। एसडीएम अनुराधा पाल ने बताया एक बच्चा गंभीर घायल है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

देवभूमि खबर

Related articles