सेलाकुई पुलिस ने स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, 02 लाख की अवैध स्मैक बरामद
देहरादून। थाना सेलाकुई पुलिस ने नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लगभग 02 लाख रुपये मूल्य की 6.85 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है।
थाना सेलाकुई पर गठित पुलिस टीम ने 28 मई 2026 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त जसवीर सैनी पुत्र जोरावर सिंह निवासी अकबर कॉलोनी, कृष्णा नगर, सेलाकुई, देहरादून उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6.85 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना सेलाकुई में मु0अ0सं0 64/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।
बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 02 लाख रुपये बताई गई है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुमेर सिंह, कांस्टेबल बीर सिंह कुमार एवं कांस्टेबल अमित कुमार शामिल रहे।

