देर रात से हो रही है मूसलाधार बारिश से जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त।

देर रात से हो रही है मूसलाधार बारिश से जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त।
Spread the love

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास देर रात सेतेज हवाओं व बिजली की गर्जना के चलते मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। जिसके चलते नेटवर्क व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई है।

मूसलाधार बारिश से जहाँ जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया वही पूरी सड़क सुनसान देखने को मिली। कयास लगाये जा रहे हैं मूसलाधार बारिश के चलते झील के पानी में भी इजाफा हो गया है। देर रात से निरंतर मूसलाधार बारिश से रोजमर्रा कार्य करने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।बारिश के चलते स्कूलों में छोटे छोटे बच्चों एवं छात्र, छात्राओं की उपस्थिति भी बहुत कम दर्ज रही।

तेज गर्जना हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश से कई ग्रामीण सड़क मार्ग बन्द हो गये। विधुत आपूर्ति भी बाधित हो गई। लगातार मूसलाधार बारिश के कारण नैनीताल व उसके आसपास ठंड का प्रकोप भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटक भी गर्म कपड़े पहने हुए नजर आ रहे हैं। मूसलाधार बारिश से पहाड़ो से पत्थर लुढ़कने के समाचार मिल रहे हैं। अलबत्ता कोई जन हानि के समाचारकही से भी नही सुनाई दिये। मूसलाधार बारिश से नाले, गधरे उफान पर आ गए हैं। नालियों के चौक हो जाने से गन्दा पानी झील में जा रहा है।

देवभूमि खबर

Related articles