कांवड़ यात्रा, कुंभ मेला और चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं पर आईजी राजीव स्वरूप ने उद्योग प्रतिनिधियों संग की बैठक

कांवड़ यात्रा, कुंभ मेला और चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं पर आईजी राजीव स्वरूप ने उद्योग प्रतिनिधियों संग की बैठक
Spread the love

देहरादून। पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप की अध्यक्षता में शुक्रवार को सीसीआर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में जनपद की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में जनपद के राजपत्रित पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।


गोष्ठी के दौरान आईजी राजीव स्वरूप ने वर्तमान में संचालित चारधाम यात्रा तथा आगामी कांवड़ यात्रा एवं कुंभ मेले के दौरान यातायात संचालन और व्यवस्थापन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों से पुलिस द्वारा तैयार की जा रही कार्ययोजना के संबंध में सुझाव आमंत्रित किए, ताकि यातायात व्यवस्था को और अधिक सुचारु एवं प्रभावी बनाया जा सके।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने भी अपने अनुभवों एवं सुझावों को साझा करते हुए यातायात प्रबंधन, औद्योगिक गतिविधियों पर पड़ने वाले प्रभाव तथा आमजन की सुविधा से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे।

आईजी राजीव स्वरूप ने आश्वस्त किया कि चारधाम यात्रा, कांवड़ यात्रा और कुंभ मेले के दौरान तैयार की जा रही व्यवस्थाओं में सभी संबंधित पक्षों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा तथा जनसुविधा और सुगम यातायात को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न हितधारकों के सहयोग और सुझावों के आधार पर बेहतर यातायात एवं व्यवस्थापन व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

देवभूमि खबर

Related articles