रोटरी क्लब मसूरी ने आयोजित किया व्यापक रक्त परीक्षण शिविर, 50 से अधिक लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच

Spread the love

लमसूरी, 9 जून 2026। Rotary Club of Mussoorie द्वारा सदस्यों एवं उनके परिवारों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए तिलक मेमोरियल लाइब्रेरी में एक व्यापक रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। क्लब अध्यक्ष दीपक अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में 50 से अधिक परिवारजनों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा तैयार किए गए विशेष स्वास्थ्य पैकेज के अंतर्गत 93 महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पैरामीटर की जांच की गई। इस जांच का उद्देश्य प्रतिभागियों को उनके स्वास्थ्य की समग्र जानकारी उपलब्ध कराना तथा संभावित बीमारियों का प्रारंभिक स्तर पर पता लगाना था।

इस स्वास्थ्य पहल की योजना और सफल संचालन कम्युनिटी डायरेक्टर रजत अग्रवाल तथा समिति अध्यक्ष डी.के. जैन द्वारा किया गया। शिविर में प्रतिभागियों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी प्रदान किए गए।
क्लब अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने कहा कि रोटरी क्लब अपने सदस्यों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह शिविर रोटरी की सामुदायिक सेवा की भावना का एक उत्कृष्ट उदाहरण है, जो लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करता है।

उन्होंने बताया कि इस प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी पहलें भविष्य में भी जारी रहेंगी, ताकि समाज में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा मिल सके और लोगों को समय रहते आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

देवभूमि खबर

Related articles