टिहरी बस अड्डे के पास आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, साढ़े चार पेटी अवैध शराब बरामद

टिहरी बस अड्डे के पास आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, साढ़े चार पेटी अवैध शराब बरामद
Spread the love

ऋषिकेश। अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टिहरी बस अड्डा और चंद्रेश्वर नगर समेत कई क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया। आबकारी निरीक्षक श्रीमती प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान संदिग्ध घरों और अवैध शराब बिक्री के अड्डों पर दबिश दी गई।

छापेमारी के दौरान टिहरी बस अड्डे के पास दो खोकों में छिपाकर रखी गई कुल साढ़े चार पेटी अवैध शराब बरामद की गई। बरामद शराब में 135 पाउच माल्टा देशी शराब तथा 100 पव्वे मैकडॉवेल नंबर-1 व्हिस्की शामिल हैं।

मौके पर शराब की अवैध बिक्री के आरोप में अभियुक्त दिनेश कुमार शाह पुत्र शिवनाथ शाह, निवासी केयर ऑफ बिट्टू, टिहरी बस अड्डा, ऋषिकेश के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस कार्रवाई में उप आबकारी निरीक्षक पान सिंह राणा, आशीष प्रकाश, प्रधान आबकारी सिपाही दीपा डोबरियाल तथा आबकारी सिपाही अंकित कुमार, आशीष चौहान और रेशमा चौहान शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles