मेघों ने जमकर बरसाये ओले साथ भी हुई मूसलाधार बारिश

Spread the love

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी व उसके आसपास मेघों से आसमान घिरा हुआ नजर आए तो अचानक तेज हवाओं व बिजली की गर्जना के साथ मूसलाधार बारिश व ओलावृष्टि हुई । जिससे अफरा तफरी मच गई और इधर उधर लोग अपने को सुरक्षित रखने के लिए होटल, दुकान में शरण लिए रहते। मूसलाधार बारिश के वक्त स्कूलों में बच्चों को छुट्टी हो रही थी उसी समय मूसलाधार बारिश व जमकर ओलावृष्टि हुई जिससे स्कूलों के बच्चों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मौसम का मिजाज बिगड़ा ही हुआ है।

देर शाम तक बारिश की बौछार पड़ रही है। मूसलाधार बारिश के चलते नालों से गन्दा पानी व कूड़ा करकट झील में समा रहा है। झील में गंदगी देखी जा रही है। अभी भी चारों ओर से आसमान में घने बादल मंडरा रहे हैं साथ हल्की फुल्की बारिश हो रही है। पर्यटक भी ठंडी हवाओं के मजे ले रहे हैं। दोपहर में मोबाइल नेटवर्क व्यवस्था भी ऊँचे क्षेत्रों में बाधित हो गई थी साथ विधुत आपूर्ति भी ठप्प हो गई थी।

देवभूमि खबर

Related articles